{"_id":"6500ba3bbf08f88c4f02c6f4","slug":"humidity-increases-as-rain-stops-weather-changes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4551-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश थमते ही बढ़ी उमस, करवट बदल रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश थमते ही बढ़ी उमस, करवट बदल रहा मौसम
Wed, 13 Sep 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बारिश बंद होते ही एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। उमस भरी गर्मी में लोग घर से छाता लेकर निकल रहे हैं। कभी छाता धूप रोकने के काम आ रहा है तो कभी बारिश से बचने में। वहीं मच्छरों की बढ़ती तादाद से लोग परेशान हैं।
कूलर व पंखे की हवा में भी लोगों को पसीने आ रहे हैं। दोपहर के समय लोग अपने शरीर को ढक कर घर अथवा कार्यालयों से बाहर निकलने में गनीमत समझ रहे हैं। गर्मी इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। तपती धूप से बचने के लिए लोग पेड़ की छांव तलाश रहे हैं।
गर्मी बढ़ी तो बिजली भी करने लगी आंख मिचौली
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बिजली का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती से लोगों को गर्मी से राहत नही मिल रही है। इंदरानगर के गणेश ने बताया कि शहर में 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन लोकल फाल्ट होने से 21 से 22 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है, जब रात में सोते समय बिजली कटौती होती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी बढ़ गई है।