{"_id":"65ecada1b7c364ad8c09a0d4","slug":"house-sealed-for-attachment-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-114118-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मकान को कुर्की के लिए किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मकान को कुर्की के लिए किया गया सील
Sun, 10 Mar 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। पारिवारिक न्यायालय द्वारा जारी किए गए पत्नी को गुजारा भत्ता देने के आदेश का अनुपालन न करने पर व्यक्ति के मकान को नीलाम करने के लिए प्रशासन की टीम ने शनिवार को कुर्की प्रक्रिया के तहत सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम वनइटवा निवासी मंजूर अली के विरुद्ध उसकी पत्नी अमीना ने प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सिद्धार्थनगर के यहां वाद दाखिल था। इसमें न्यायालय ने आरोपी पर बकाया 3 लाख 2 हजार 500 रुपये का जमा करने का आदेश दिया था। शनिवार को नायब तहसीलदार महबूब आलम ने ग्राम वनइटवा पहुंचकर आरोपी के मकान संपत्ति को जप्त करते हुए उसे सील कर दिया और और मकान पर नोटिस चस्पा कर दी। सील किए गए मकान को ग्राम प्रधान ग्राम बनइटवा ओमप्रकाश के सुपुर्द कर दिया गया। इसी क्रम में शाहजहां बनाम शमशाद ग्राम निवासी कुशहटा तहसील डुमरियागंज के विरुद्ध जारी वारंट के क्रम में भरण पोषण से संबंधित बकाया 825000 की वसूली के लिए आरोपी शनिवार की शाम को नायब तहसीलदार द्वारा कुर्क कर दिया गया। इसकी नीलामी 27 मार्च को डुमरियागंज तहसील सभागार में की जाएगी।
इस संबंध में एसडीएम डॉक्टर संजीव दीक्षित ने बताया कि पारिवारिक न्यायालय के आदेश पर भरण पोषण के बकाया आरोपियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई नायब तहसीलदार की अगुवाई में संग्रह अमीन टीम द्वारा की गई है। इस दौरान हल्का लेखपाल आशीष कुमार चौरसिया, संग्रह अमीन राकेश गुप्ता, हरेंद्र कुमार, शिवसागर आदि मौजूद रहे।