{"_id":"6340682fcc370f05cd117407","slug":"house-fallen-due-to-rain-fall-siddharthnagar-news-gkp453174148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान ढहा, पेड़ गिरने से रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान ढहा, पेड़ गिरने से रास्ता बंद
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के गौराही बुजुर्ग गांव में तेज हवा के कारण गिरा मकान। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बारिश से मकान ढहा, पेड़ गिरने से रास्ता बंद
डुमरियागंज के गौराही बुजुर्ग में घर ध्वस्त, खेसरहा में सड़क पर गिरा पेड़
सिद्धार्थनगर। बारिश से शहर, कस्बा एवं गांव तक में अफरातफरी का माहौल है। डुमरियागंज के गौराही बुजुर्ग में कच्चा मकान गिर गया और खेसरहा क्षेत्र के मुडार छिविया गांव में सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। शहर के निकट सनई चौराहे पर स्थित जयकिसान इंटर कॉलेज परिसर में जलभराव से शिक्षण कार्य प्रभावित है।
औराताल प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौराही बुजुर्ग निवासी राम अधारे की पत्नी श्रीमती खपरैल के मकान में खाना बना रही थीं। अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। राम अधारे का बेटा मुंबई में रहता है। घर पर राम अधारे व उनकी पत्नी रहती हैं। ग्राम प्रधान धनीराम वर्मा ने बताया कि तेज बारिश के कारण मकान गिर गया। उसके पास दूसरा घर नहीं है।
सकारपार का प्रतिनिधि के अनुसार, खेसरहा क्षेत्र के मुडार छिविया गांव के काली माता स्थान के पास सड़क पर आम का पेड़ गिर जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह सड़क बांसी धानी मार्ग पर सिसहनिया गांव से निकल कर मुडार छिविया, पिपरा फरदंग, मरवटिया बाजार होते हुए ब्लॉक खेसरहा को जोड़ती है। इस सड़क से प्रतिदिन 15 से अधिक गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। क्षेत्र के सूर्य नाथ तिवारी, राम बेलाश, योगेंद्र, गजेंद्र, शिवकुमार, दीपक त्रिपाठी, बाबूराम ने जल्द से जल्द रास्ते से पेड़ हटवाने एवं कटी हुई सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज में भरा पानी
धेंसा। जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई परिसर में जलभराव से लोगों की सांसत हो रही है। एनएच के नाले का पानी विद्यालय प्रवेश द्वार से परिसर गिर रहा है। सनई चौराहा व सकतपुर गांव के बारिश का पानी विद्यालय में भर गया है। नाले का गंदा पानी भरने से चारों तरफ गंदगी है। स्कूल खुलने के बाद संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। जलभराव से शिक्षण कार्य भी बाधित होगा। प्रधानाचार्य नवीउल्ला खां, शिक्षक लाल आशुतोष प्रकाश, नित्यानंद, महेंद्र चौधरी ने प्रशासन से समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।