फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Host won with Pannu's bowling

Siddharthnagar News: पन्नू की गेंदबाजी से मेजबान ने मारी बाजी

Mon, 21 Oct 2024 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Host won with Pannu's bowling
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
-सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन और गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय पूर्वांचल चैंपियंस लीग का आयोजन
विज्ञापन

-प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सिद्धार्थनगर व बलरामपुर की टीम के बीच खेला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वांचल चैंपियंस लीग में ग्रुप सी का मुकाबला सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन और गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त तत्वाधान में सोमवार से शुरू हुआ। इसमें सिद्धार्थनगर ने बलरामपुर को इकतरफा मुकाबले में 83 रनों से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लेने पर पन्नू सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने निर्धारित 25 ओवरों में छह विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसमें रौनक श्रीवास्तव ने नाबाद 42, शिवकुमार चौरसिया ने 40, प्रिंस ने 35 व प्रेम साहनी ने 34 रनों की पारी खेली। बलरामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहित व लखविंदर ने दो-दो विकेट और अभिषेक ने एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर में से 17.5 बॉल पर 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इससे सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसाेसिएशन ने इस मैच को 83 रनों से जीत लिया। बलरामपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हर्षित ने नाबाद 30, दिव्यांश तिवारी ने 21 व रोहित ने 10 रनों की पारी खेली। सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पन्नू सरोज ने चार, मोहित मिश्रा ने तीन व राम हरेश ने दो विकेट चटकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी पन्नू सरोज घोषित किए गए। मैच के मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश चौबे, रवि अग्रवाल, अंबिका त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, मनीष यादव, अमित राय, प्रयाग भास्कर, मानस, सचिन, साबिर, इमरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed