फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hormone test will not be done in medical college from today

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में आज से नहीं होगी हार्मोन जांच

Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Hormone test will not be done in medical college from today
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में शुक्रवार से थायराइड सहित अन्य हार्मोन की जांचें नहीं होंगी। पैथोलॉजी को सेंट्रल लैब का आकार दिया जा रहा है, इस कारण पैथोलॉजी शिफ्ट करके वहां दीवारों को तोड़ने का कार्य होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि शुक्रवार से पैथोलॉजी को शिफ्ट करने का कार्य होगा। कई मशीनें ऐसी हैं, जिसे बिना एसी के नहीं चलाया जा सकता है। यहीं कारण है कि हार्मोन की जांच रोकने का निर्णय किया गया है, जबकि अन्य जांचों के लिए मशीनों को बगल के हाल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में बृहस्पतिवार को ठेकेदार के कर्मचारियों ने तोड़ फोड़ शुरू कर दिया था, लेकिन जांचे प्रभावित न हो, इसलिए पैथोलॉजी शिफ्ट किया जा रहा है। पैथोलॉजी में 24 घंटे जांच की सुविधा की गई है, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। हर दिन पैथोलाॅजी में 400 से 600 मरीजों की जांच की जाती है। सेंट्रल लैब बन जाएगा तो पैथोलॉजी, बॉयो कमेस्ट्री व माइक्रो बॉयोलॉजी की सभी प्रकार की जांच वहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed