{"_id":"65ce6f8fccb7b1a99b08aa6b","slug":"hope-of-getting-coach-raised-letter-sent-to-government-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112921-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोच मिलने की जगी आस, शासन को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोच मिलने की जगी आस, शासन को भेजा पत्र
Fri, 16 Feb 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट स्टेडियम में कोच की नियुक्ति नहीं होने से खेलों को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए खेल विभाग ने शासन को पत्र भेजकर चार नए कोच की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही फुटबॉल की कोच राज लक्ष्मी चौधरी को पुन: नियुक्त करने के लिए पत्र भेजा गया है। इससे जिले में खेल फिर से एक बार पटरी पर आ सकेगी।
स्टेडियम में जिन खेलों के कोच नहीं है, अप्रैल में उन खेलों में कोच की नियुक्ति की जाती है। इसी क्रम में क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने चार खेल वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल व ताइक्वांडो के लिए कोच नियुक्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। इसके साथ ही फुटबॉल की कोच राज लक्ष्मी चौधरी को पुन: नियुक्त करने के लिए भी पत्र भेजा है। राजलक्ष्मी चौधरी की नियुक्ति अप्रैल 2023 में हुई थी। जिसके बाद उनके प्रशिक्षण में मात्र नौ माह में अंडर 16 के दो व अंडर 19 के दो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था।
चार खेलों के लिए कोच की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही कोच की नियुक्ति करके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी