फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Honored the meritorious students who hoisted the flag in UP Board

Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड में परचम लहराने वाले मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 22 May 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Honored the meritorious students who hoisted the flag in UP Board
बांसी। सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक जय प्रताप सिंह ने इंटर व हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश के साथ जिले में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को मेडल, शील्ड व ज्ञानवर्धक पुस्तक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है । हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान पाने वाली शुभ्रा, छठवां स्थान पाने वाली शान्हवी सिंह व दसवां स्थान पाने वाली कुर्तुल एन इस्लाम और इंटर की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाली सुप्रिया मिश्रा, पांचवा स्थान पाने वाली मरियम खातून व सोमैया सहित जिले में स्थान पाने वाले दो दर्जन बच्चों को मेडल, शील्ड, प्रमाणपत्र व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, डॉ. दशरथ चौधरी, राजेंद्र पाठक, ओम प्रकाश राय, प्रबंधक कृष्ण शंकर चौधरी, प्रधानाचार्य बालकृष्ण चौधरी, डॉ. अश्वनी चौधरी, रत्नाशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed