फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hone skills development of children Teacher

बच्चों के कौशल विकास को निखारें शिक्षक

Sat, 09 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hone skills development of children Teacher
शोहरतगढ़ में शिक्षकों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ब्लॉक संसाधन केंद्र में चार दिवसीय कौशल विकास, विज्ञान कौशल व सतत मूल्यांकन का प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। इसमें प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बेहतर शिक्षा स्कूलों में बच्चों को मुहैया कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन

 बतौर मुख्य अतिथि समापन कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र ने कहा कि बच्चों में कौशल विकास को लेकर शिक्षक अपना योगदान दें। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर शिक्षक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने आरंभिक कौशल के बारे में जानकारी देते हुए इसका पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण वार्षिक पाठ्यक्रम को माहवार बांटकर बच्चों को शिक्षा दिलाएं। 
विज्ञापन

प्रत्येक माह का मूल्यांकन शिक्षक करें और इसी के अनुसार बच्चों में शिक्षा-दीक्षा ग्रहण कराएं। इससे निश्चित ही बच्चों के बौद्धिक क्षमता का आकलन शिक्षक को मिलेगा और शिक्षण कार्य सरल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव ने शिक्षक बंधुओं से सरकार की मंशानुसार विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु रूप से करने की अपील की। प्रशिक्षक मुश्तन शेरुल्लाह, आशुतोष सिंह, अनिरुद्ध मौर्या ने चार दिवस में बताए गए शिक्षक डायरी का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने, पाठय योजना बनाने की जानकारी दी गई। इसका नियमानुसार पालन करें और प्रत्येक सप्ताह में पठन-पाठन की स्थिति का जांच कर बच्चों के बौद्धिक क्षमता के अनुसार डायरी में मूल्यांकन अंकित करें। 

इस दौरान समन्वयक मनोज यादव, रंजन, कल्पना, चंद्रभूषण, कृष्ण कुमार, जीतबहादुर चैधरी, प्रभाकर शुक्ल, पृथ्वीपाल, रविंद्र यादव, विनायक पांडेय, अशोक कुमार, दुखराम, अभय कश्यप, सरोजरानी, जितेंद्र, इब्राहिम, इकबाल अहमद, रामअवतार, संजीव कुमार, अवधेश कुमार, लल्लनराम, मनोज राही, विवके कुमार, ऋषि कुमार, सुरेश चौधरी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed