फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Holika will burn

Siddharthnagar News: 2488 स्थानों पर जलेगी होलिका... रहेगी पुलिस की नजर

Sat, 23 Mar 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Holika will burn
सिद्धार्थनगर। होली पर्व को सकुशल और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले 2488 स्थानों पर होलिका जलेगी, जहां पुलिस की नजर रहेगी। होली के मद्देनजर थानों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं, जुलूस निकलने वाले 16 स्थानों पर 116 कैमरे से निगरानी की जाएगी। माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खुशियों के पर्व होली को लोग हर्षोउल्लास से मनाते हैं। हिन्दू जनमानस के लिए यह सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। जहां सारे सिकवे और गिले को भुलाकर लोग एक-दूसरे से खुशियां बांटते हैं। लेकिन इसी में कुछ माहौल बिगाड़ने की भी कोशिश करते हैं। माहौल खराब न हो और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न हो सके। इसके लिए जिले में 2488 स्थानों पर जहां होलिका जलेगी, संबंधित थाने की पुलिस वहां नजर रहेगी। होली के मद्देनजर थानों के अलावा आठ मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात रहेगी। वहीं, संबंधित क्षेत्र के सीओ अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले थानों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि होली को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

होली पर निकलेंगे जुलूस

होली के दिन जनपद में कुल 16 जुलूस निकाले जाएंगे। थाना सिद्धार्थनगर-1, उसका बाजार-1, मोहाना-1, कपिलवस्तु-1, शोहरतगढ़-1, चिल्हिया-3, ढेबरुआ-1, खेसरहा-१, इटवा-1, डुमरयागंज-1, भवानीगंज-3 एवं त्रिलोकपुर-1 जुलूस निकाले जाएगे।

---

अतिसंवेदनशील यह आठ स्थान, हर स्तर होगी निगरानी

कस्बा शोहरतगढ़ थाना शोहरतगढ़, कस्बा डुमरियागंज थाना डुमरियागंज, कस्बा बांसी थाना बांसी, कस्बा इटवा थाना इटवा, कस्बा बढऩी थाना ढ़ेबरुआ, कस्बा बर्डपुर थाना मोहाना, तेतरी बाजार थाना सिद्धार्थनगर, पुरानी नौगढ़ थाना सिद्धार्थनगर यह मिश्रित आबादी होने के कारण अतिसंवेदनशील है। यहां सुरक्षा का व्यवस्था सख्त रहेगी और हर स्तर से निगरानी की जाएगी।


---

इस प्रकार से होगी निगरानी

जुलूस निकलने वाले मार्गों पर स्थापित 116 सीसी कैमरों से नजर रहेगी।

चिह्नित संवेदनशील हार्ट स्पाट-76, यहां सुरक्षा के लिए 34 जोन बनाया गया है।

सुरक्षा के दृष्टि से 105 सेक्टर की बनाए गए हैं।

त्योहार के दृष्टिगत 21 क्यूआरटी टीम भी काम करेगी अलर्ट रहेगी।

---

सोशल मीडिया पर भी नजर

होली में सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी। मॉनिटरिंग के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। यह टीम सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वायरल होने वाले पोस्ट की निगरानी करेगी। इसके बाद पोस्ट का खंडन करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed