{"_id":"6318ee877fe91767873fa94c","slug":"hole-in-road-caused-accident-siddharthnagar-news-gkp4497433112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर पुलिया की छत टूटी, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर पुलिया की छत टूटी, हादसे की आशंका
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के छितौनी साड़ी मार्ग पर बनी पुलिया में हुआ होल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य मार्ग पर पुलिया की छत टूटी, हादसे की आशंका
घोसियारी। बांसी तहसील के छितौनी से साड़ी होते हुए बस्ती-बांसी हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर मुड़िला गांव के बीच पुलिया की छत छूट गई है। सड़क पर होल हो गया है और आए दिन लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुधवार को एक बालक साइकिल से गिरकर चोटिल हो गया। आए दिन हो रहे हादसे के बावजूद जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
क्षेत्र के छितौनी से साड़ी होते हुए बस्ती-बांसी एनएच से मुड़िला गांव से होकर सड़क बनी है। इसी मार्ग से 20 से अधिक गांवों के लोग बस्ती और बांसी नियमित आते-जाते हैं। गांव के पास मुख्य मार्ग पर 20 वर्ष पहले ग्राम पंचायत की ओर से बड़ी पुलिया का निर्माण किया गया था। एक वर्ष पूर्व छत में छोटा सा होल हुआ, जो अब बड़ा हो चुका है। तेज गति में आने वाले बाइक और साइकिल सवार इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
छितौनी साड़ी मार्ग ग्रामीण क्षेत्र को हाईवे से जोड़ता है। इस मार्ग से ग्रामीणों को बस्ती जाने के लिए लगभग आठ किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ती है। कुछ दिन पहले अराजक तत्वों ने पुलिया के टूटे भाग को पुआल से ढक दिया। इससे राहगीरों को पुलिया का टूटा हिस्सा नहीं दिखता है और वे उसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बुधवार को साइकिल से जा रहा एक बालक गड्ढे में गिर गया। काफी देर बाद किसी राहगीर ने उसे उठाया और वह घर गया। ऐसे अनगिनत लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के रमेशचंद्र, रामचंदर, ब्रह्मदेव, विजय बहादुर, दयाराम आदि का कहना है कि हम शिकायत करें तो किस से करें। कोई सुनने वाला नहीं है। इस संबंध में बीडीओ खेसरहा चंद्रभान उपाध्याय का कहना है कि पुलिया की छत टूटने की जानकारी नहीं है। जल्द ही पुलिया की मरम्मत करा दी जाएगी।