फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hockey and gilli danda played on occasion of sports day

खिलाड़ियों ने हॉकी और गिल्ली डंडा में दिखाया हुनर

Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hockey and gilli danda played on occasion of sports day
जिला स्टेडिएम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खिलाड़ियों ने हॉकी और गिल्ली डंडा में दिखाया हुनर
विज्ञापन

मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिन पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुईं खेल प्रतियोगिताएं
सिद्धार्थनगर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिन पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध एकेडमी की टीम विजेता रही, जबकि प्राचीन खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठू, लेमन दौड़, कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
हॉकी की प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गौतम बुद्ध एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरिहारी को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में गौतम बुद्ध एकेडमी ने सेमरियाव की ए टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरिहारी ने सेमरियाव बी को 2-0 से पराजित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। कबड्डी में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गिल्ली डंडा में अनूप यादव, अखिलेश, आयुष कुमार, होप स्कोच बालिका वर्ग में प्रिया रस्तोगी, गायत्री यादव, आराधना साहनी, लेमन रेस में सुरेंद्र, बृजज्ञान, अर्पित दूबे, लेमन रेस बालिका में प्रीति साहनी, अनीता, खुशी, पिठ्ठू दौड़ में अजय निषाद, आकाश निशाद, अखिलेश एवं राजकुमार, अनूप यादव व किशन यादव, पिठ्ठू दौड़ बालिका वर्ग में सुंदरी प्रिया, सोनिका व शिवानी अनीता व पूनम ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, जिला ओलंपिक संघ के सचिव कोच इब्राहिम, करम हुसैन इदरीसी, अब्दुल मन्नान, देवेंद्र पांडेय, सोनू गुप्ता, रत्नेश सिंह, विपिन मणि त्रिपाठी, कमलेंद्र पटेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed