{"_id":"579cdd3c4f1c1bfa1421e0dd","slug":"hiyuwa-blew-the-effigy-of-ayub","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने फूंका अयूब का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा ने फूंका अयूब का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
कठेला में डॉ. अयूब का पुतला फूंकते हियुवा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा। गोरक्षपीठ के महंत व सांसद आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षुब्ध हियुवा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कठेला चौराहे पर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब का पुतला फूंका। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और डॉ. अयूब के गिरफ्तारी की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष भान प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंत आदित्यनाथ से करोड़ों हिंदू जनमानस की आस्था जुड़े हैं। ऐसे व्यक्ति को आतंकी कहना, निंदनीय है। इससे यह जाहिर होता है कि बयान देने वाले की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
हियुवा ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका पुरजोर विरोध होगा। डॉ. अयूब के गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि शीघ्र ऐसा नहीं हुआ तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन व पुतला दहन में बढ़नी ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता, अनूप सिंह, जग्गू प्रजापति, घनश्याम चौरसिया, सुग्रीम चौधरी, पतिराम यादव, शिव प्रसाद चौधरी और मनिराम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
डुमरियागंज। गोरक्षपीठाधीश्वर महंथ योगी आदित्यनाथ पर पीस पार्टी अध्यक्ष डा. अयूब द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध जारी है। शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर हियुवा के मिठवल ब्लाक प्रभारी महेश्वर प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने डॉ. अयूब के खिलाफ नारेबाजी करते उनका पुतला फूंका और गिरफ्तारी की मांग की। रिंकू अग्रहरि, पवनसुत मौर्या, गोविंद चौधरी, शंभूनाथ पांडेय, सुबाष शर्मा, विवेक सिंह, विश्वामित्र त्रिपाठी, रामकमल विश्वकर्मा, गणेश, दिलीप, रंजीत आदि मौजूद रहे।