{"_id":"6570ca03d1291614ff0337e5","slug":"hiv-testing-of-prisoners-will-be-done-in-the-district-jail-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-9413-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सामाजिक सुधारों को बाबा साहेब ने आगे बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सामाजिक सुधारों को बाबा साहेब ने आगे बढ़ाया
Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डीएम पवन अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक सुधारों को डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने आगे बढ़ाया और सरोकारों को प्राथमिकता दी। उन्होने हमेशा समाज सुधार और राष्ट्रीय एकीकरण की बात की। डीएम ने कहा कि वह एक महान समाज सुधारक थे,उन्होंने दलितों, वंचितों और शोषितों का उद्धार किया। हमें उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना है। इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी संजय दीक्षित उपस्थित थे।
डुमरियागंज : परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भीम राव आंबेडकर के विचारों पर चर्चा की। इस दौरान समाजसेवी रमेशलाल श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ : नगर पंचायत के दशरथनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान राजकुमार मोदनवाल, रामबृक्ष कन्नौजिया, शिवरतन, वकील, अनूप सहित आदि लोग रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
सपाइयों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन
सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान बेचई यादव, विभा शुक्ला, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, अनूप कुमार यादव, रमजान अली, चंद्रभान पहलवान, सोनू यादव, साहू आदि मौजूद रहे। संचालन अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया। संवाद