फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hindu society should unite by leaving aside caste differences: Dr. Krishna Gopal

जाति का भेद छोड़कर एक हों हिंदू समाज : डॉ. कृष्ण गोपालस

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Hindu society should unite by leaving aside caste differences: Dr. Krishna Gopal
लोहिया कला भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष की संघ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष की संघ यात्रा के उपलक्ष्य में रविवार को लोहिया कला भवन में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने भारत की आजादी और समरस समाज के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।
विश्व को अंक ज्ञान, संगीत, शिक्षा और परिवार व्यवस्था का श्रेष्ठ मार्ग दिखाने वाला भारत लगभग एक हजार वर्ष तक पराधीन रहा। डॉ. हेडगेवार ने अपने विश्लेषण में पाया कि हिंदू समाज का आलस्य, समाज की असंगठित स्थिति, आपसी भेदभाव, सामूहिक चेतना की कमी इसके प्रमुख कारण थे। जाति, भाषा, ऊंचनीच के भेद को खत्म कर, समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए शाखा व्यवस्था का कार्य प्रारंभ किया गया। शाखाओं का विस्तार पूरे देश में हुआ और आज प्रत्येक जिले तथा सभी ब्लॉकों में संघ का कार्य पहुंच चुका है।
विज्ञापन

इस दौरान आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगा, लेकिन स्वयंसेवक निर्भीक हो देश, समाज के लिए कार्य करते रहे। संघ का उद्देश्य राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज को संगठित कर फिर राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना है। शिक्षा क्षेत्र में संघ के विद्या भारती संगठन ने कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में एक लाख से अधिक शिक्षक 35 लाख छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। संघ का स्वयंसेवक किसी वेतन, पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज सेवा की भावना से कार्य करता है। पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, स्वच्छता, कानून पालन, मातृभाषा, आधुनिक ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने के लिए समाज को प्रेरित करता है।

अतिथि देवो भव और मातृभूमि सर्वोपरि हमारी संस्कृति रही है। अशोक बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति, विभाग संघचालक रामचंद्र मुंशी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख अभय सिंह ने किया और प्रस्ताविकी प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. अरविंद सिंह ने रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed