{"_id":"6aa58f0b54879cbcce0071da","slug":"high-mast-light-at-roadways-intersection-out-of-order-darkness-sets-in-as-evening-falls-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164493-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोडवेज चौराहे का हाईमास्ट खराब, शाम होते ही छा रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोडवेज चौराहे का हाईमास्ट खराब, शाम होते ही छा रहा अंधेरा
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के सबसे व्यस्त रोडवेज चौराहे पर एनएच-28 के किनारे लगी हाई मास्ट कई दिनों से खराब है। शाम होते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाता है। हाल ही में री-सेटिंग के दौरान पोल पर लगाई गईं सभी आठ लाइटें बंद पड़ी है। इससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज चौराहा कस्बे के प्रमुख आवागमन वाले स्थानों में शामिल है। यहां दिनभर वाहनों और यात्रियों की आवाजाही रहती है। हाई मास्ट के खराब होने से रात में चौराहे की रोशनी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले हाई मास्ट की रोशनी से पूरा चौराहा रोशन रहता था।
कस्बा निवासी अमित बख्शी, हुसैन अहमद और नीरज श्रीवास्तव ने जनहित में हाई मास्ट को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चौराहे पर पर्याप्त रोशनी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
एसडीएम बांसी विश्वमित्र सिंह ने कहा कि एनएचएआई के जिम्मेदारों से बात कर जल्द हाई मास्ट की लाइट ठीक कराई जाएगी।