फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Help to make the village clean

गांव को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग दें

Wed, 11 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Help to make the village clean
शोहरतगढ़ के रमवापुर में खुली बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड के रमवापुर खास गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम चौधरी की अगुवाई में बुधवार को खुली बैठक हुई। इसमें गांव के विकास को लेकर ग्रामीणों ने आपसी सहमति से रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने सरकार की ओर से गांव के विकास में आए मद और कार्यों के बारे में जानकारी दी। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत मिशन के तहत सरकार गांव को स्वच्छ बनाने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है।
विज्ञापन

खुले शौच से गांव मुक्त बनाने के लिए 12 हजार रुपये का अनुदान शौचालय निर्माण के लिए दिया जा रहा है। विधवा, विकलांग, वृद्धा, समाजवादी पेंशन योजना, गरीब कन्याओं की विवाह के लिए अनुदान, मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी, जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आपूर्ति निरीक्षण फणीश्वर मणि त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी दी। पात्र गृहस्थी योजना के तहत प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसमें तीन किलो चावल तीन रुपया की दर से व दो किलो गेहूं दो रुपया की दर से दिया जा रहा है।
इसमें कोटेदार की ओर से अनियमितता की शिकायत उपभोक्ता प्रधान व तहसील में करें। सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रधान जाहरा ने ग्रामीणों से गांव को साफ-सुथरा बनाए रखने में योगदान की अपील की।

इस दौरान रोजगार सेवक कुलदीप गिरी, अब्दुल रहमान, जफर आलम, रसीद अहमद, राजाराम, यूसुफ, संजय, मोहम्मद रफीक, अजीज, टांसी, संपूर्णा, लक्षन, हैदर अली, हमीदुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed