फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hello, I am calling from the police department...15 thousand missing from the account.

Siddharthnagar News: हेलो पुलिस विभाग से बोल रहा हूं...15 हजार खाते से गायब

Thu, 11 Jul 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jul 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hello, I am calling from the police department...15 thousand missing from the account.
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक युवक को साइबर ठगों ने बनाया शिकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना के नगर पंचायत बिस्कोहर में आरोपियों ने खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर एक युवक को कॉल की। कहा कि तुम्हारे मोबाइल का सिम एक लड़की के नाम से है, तुम कैसे चला रहे हो, युवक बोला यह सिम मेरी बहन के नाम से है, लेकिन कॉलर बोला यह सिम जिस लड़की के नाम से है उसने शिकायत किया है कि तुम उससे गंदी गंदी बात करते हो अभी तुम्हारे घर हम लोग आ रहे हैं तुमको उठाने, फिर बोला अगर इस केश से बचना चाहते हो तो पहले 16 हजार दो। आरोपियों ने युवक को डराने के लिए कहा कि यदि मामला मीडिया के सामने आ गया तो वह कुछ नहीं कर पाएंगे। युवक ने आनन-फानन में साढ़े 15 हजार रुपये बताए गए फोन पे नंबर पर भेज दिए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर निवासी नल्ली विक्रेता एक युवक के मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को पुलिस विभाग का बताया। इसके बाद पीड़ित से कहा कि यह सिम एक लड़की के नाम से है तुम इसे क्यों चला रहे हो। कहा कि जिस लड़की के नाम से सिम है उसने तुम्हारे खिलाफ शिकायत की है कि तुम उसके पास गंदे-गंदे मैसेज भेजते हो। पीड़ित बोला कि यह सिम उसकी बहन के नाम से है, लेकिन आरोपी युवक को गाली देते हुए जेल में बंद कर सड़ा देने की धमकी देने लगा। कॉलर ने कहा कि इस केश से अगर बचना चाहते हो तो कुछ पैसों का इंतजाम हो जाएगा तो मामला यहीं रफा दफा हो जाएगा।
विज्ञापन

कॉल के बाद युवक बुरी तरह डर गया और साढ़े 15 हजार रुपये का इंतजाम कर आरोपियों के बताए गए फोन पे नंबर पर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद आरोपी 35 हजार रुपये की और डिमांड करने लगे। युवक अभी सोच विचार कर ही रहा था कि इस बीच उसके मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए और आरोपियों का फोन न उठाने का बोल कर डायल 1930 पर कॉल करके अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार सुबह पीड़ित युवक क्राइम ब्रांच सिद्धार्थनगर पहुंचकर वहां भी अपना रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed