फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heavy rain expected from today...will provide relief from heat

Siddharthnagar News: आज से झमाझम बारिश के आसार...गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 27 Jun 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain expected from today...will provide relief from heat
एक डिग्री लुढ़का पारा फिर उमस से व्याकुल रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मौसम बदला है, सुबह कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन एक डिग्री पारा लुढ़कने के बाद भी उसम से लोग परेशान नजर आए। लेकिन गर्मी से अब राहत मिल जाएगा। क्योंकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से कई दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं।

पिछले कई दिनों से गर्मी से लोग बेहाल हैं। छिटपुट बारिश के बाद गर्मी कम होने के बजाए और बढ़ गई। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल तो गया है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 था। जबकि बुधवार को एक डिग्री लुढ़कने के साथ ही साथ ३७.६ दर्ज किया गया। जिले के कुछ हिस्सों में सुबह बौछार भी पड़ा है। दोपहर तक बादल छाए रहें फिर एकाएक कड़ी धूप हो गई। इससे गर्मी और बढ़ गई। सुबह से ही उमस शुरू हो जो दोपहर होते होते और बढ़ गया। गर्मी से लोग व्याकुल हो उठे।
विज्ञापन

गर्मी के आगे कूलर पंखा और एसी सब फेल नजर आए। क्योंकि वह शरीर को सुकून नहीं पहुंचा पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से झमाझम बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम में नरमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि का अनुमान है की बृहस्पतिवार से जिले में बारिश होने का आसार बना हुआ है जो कई दिनों तक होने का अनुमान है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed