फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat will increase after the storm and rain, alert in many districts including Siddharthnagar

Siddharthnagar News: आंधी-बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी, सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में अलर्ट

Thu, 07 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Heat will increase after the storm and rain, alert in many districts including Siddharthnagar
डुमरियागंज नगर के शाहपुर में बिजली के खंभे को बदलवाते कर्मी।  
40-60 किमी/घंटा रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक व बिजली गिरने की चेतावनी
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, अगले हफ्ते तापमान 5-7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ने के आसार
सिद्धार्थनगर। तराई में मौसम ने दोहरी तस्वीर पेश की है। एक ओर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सिद्धार्थनगर समेत पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में आंधी-बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के जिला स्तरीय नाउकास्ट के अनुसार देर रात तक कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हल्की आंधी और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को भी दिन भर बादलों की आवाजाही तेज रही। करीब चार बजे तेज हवा के झोंके के साथ हल्की बारिश भी हुई। रात नौ बजे तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने लगा है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी गई है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले एक सप्ताह में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ने की संभावना है। इससे दिन में गर्मी का असर तेज होगा, हालांकि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। तराई और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बीच-बीच में हल्की बारिश और गरज-चमक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed