फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat stroke patients reached the camp

Siddharthnagar News: शिविर में पहुंचे हीट स्ट्रोक के मरीज

Sun, 04 Jun 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Heat stroke patients reached the camp
पीएचसी तरहर में मरीजों की जांच करते सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा।
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में हीट स्ट्रोक के मरीज अधिक पहुंचे। हालांकि, तेज धूप के कारण कम लोग ही घर से बाहर निकले। धूप की चपेट में आने से बचने के लिए लोग बीमारियों का दर्द दबाए रहे।
विज्ञापन

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के तरहर, बिजौरा, कोहंड़ौरा, बिस्कोहर व सोहना पीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेला में कुल 328 मरीजों का इलाज कर दवाओं का वितरण किया गया। 23 मरीजों को रेफर किया गया। पीएचसी तरहर में तैनात डॉ. श्रेया चौधरी के साथ अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने मरीजों को परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. ओझा ने कहा कि हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या अधिक है। इस समय कड़ी धूप और लू से बचना बहुत जरूरी है। धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा बांधे तथा फुल स्तीन का कपड़ा पहन कर ही निकलें। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए लगातार पानी पीते रहें,डायरिया से ग्रसित मरीजों को ओ.आर.एस पाउडर को एक लीटर पानी में घोलकर पीते रहें।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाक के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 18 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई। सबसे अधिक हीट स्ट्रोक व त्वचा संबंधी मरीज मेले में आए। डॉ.तैयबा गुलफाम ने बताया कि धूप और गर्मी के कारण कम मरीज आए और सबसे अधिक त्वचा संबंधी व खुजली के मरीज आए। धूप लगने से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed