फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat is causing dryness and blurring of eyes.

Siddharthnagar News: गर्मी से आंखों में हो रही ड्रायनेस, छा रहा धुंधलापन

Sat, 06 Dec 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Heat is causing dryness and blurring of eyes.
मेडिकल कॉलेज में बच्चों की आंख की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
-तापमान बढ़ने से कम हो गई है हवा में नमी, आंख पर पड़ रहा असर
विज्ञापन

-बाइक चलाने वालों को सबसे अधिक समस्या, लाल भी हो रहीं आंखें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तेजी से बढ़ती गर्मी ने सेहत के लिए कई सारी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। अधिकतम तापमान में अधिक समय तक रहने के कारण हीट स्ट्रोक का तो जोखिम रहता ही है। साथ ही आंख में भी ड्रायनेस की समस्या हो रही है। इससे आंख में धुंधलापन छाने के साथ ही लाल भी हो रही है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को धूप में कम निकलने, आंखों के बचाव के उपाय के साथ पानी का अधिक सेवन करने का सलाह दे रहे हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में आंख के मरीजों में इजाफा हुआ है। इसमें से कई मरीज आंख सूखने व धुंधलापन छाने के आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में इस तरह के 15 से 20 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। जिन्हें ऐसी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि अधिक गर्मी और शुष्क हवा आंखों के लिए नुकसानदायक है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों आंखों में लालिमा, दर्द, जलन और ड्रायनेस के मरीज आ रहे हैं। गर्मी के दौरान न केवल त्वचा बल्कि आंखों को भी यूवी किरणों से बचाने की जरूरत होती है। थोड़ी सी असावधानी के कारण आंख में लालिमा, खुजली, जलन जैसी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ड्रायनेस के कारण आंखों में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। गर्मी में धूप के कारण आंखों में चुभन, जलन या खुजली होने लगती है। इसके अलावा कुछ लोगों को प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता का भी खतरा होता है। ऐसे में इससे बचना जरूरी है। उन्होंने बताया कि तेज धूप में निकलने से पहले चश्मे का प्रयोग करना जरूरी है।
---------
इस तरह करें पहचान
-आंखों का लाल रहना
-आंखों में कुछ होने का अहसास
-रात में गाड़ी चलाने में दिक्कत
-आंखों से अक्सर पानी आना, आंखों में जलन बने रहना
-धुंधला दिखाई देना या आंखों में अक्सर थकावट का अहसास होते रहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed