{"_id":"6a4019e85d3638a3340c43f4","slug":"hear-revenue-and-other-grievances-and-take-impartial-action-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160448-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राजस्व व अन्य शिकायतों की सुनवाई कर करें निष्पक्ष कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राजस्व व अन्य शिकायतों की सुनवाई कर करें निष्पक्ष कार्रवाई
Sun, 28 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। जनसमस्याओं को त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को डुमरियागंज व भवानीगंज थाना परिसरों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व एवं अन्य मामलों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डुमरियागंज थाना में आयोजित अध्यक्षता एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने की। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान राजस्व से संबंधित कुल दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन