{"_id":"61ae3cb8917f1949d1479ade","slug":"health-workers-did-the-work-by-tying-a-black-band-siddharthnagar-news-gkp4189358191","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया काम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया काम
सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगों के समर्थन में सोमवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि तय कार्यक्रम तहत विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. वाईपी यादव ने कहा कि अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद व योग्यता के अनुसार वेतनमान दिया जाए। चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट का प्रभार भत्ता बढ़ाया जाए और उन्हें विधिक मान्यता मिलनी चाहिए। विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदल कर सहायक निदेशक फार्मेसी की जाए। सरकारी अस्पतालों, ट्रामा सेंटर और ड्रग वेयर हाउस पर समुचित संख्या में फार्मासिस्ट का पद सृजित होना चाहिए।
राजपत्रित अवकाश और द्वितीय शनिवार को कार्य के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन और तीन दिनों के आकस्मिक अवकाश दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी पूरा किया जाए। इस दौरान अस्पताल के सभी फार्मासिस्ट ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस अवसर पर डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुभाष चंद्र उपाध्याय, डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी, बृजेश कुमार पांडेय, नागेश पांडेय, ओपी चौधरी, रतनशंकर चौधरी, केएन शुक्ला, बी नारायण आदि शामिल रहे।