फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   health service will be start in siddharth university

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि में जल्द शुरू होगी स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 24 May 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
health service will be start in siddharth university
फोटो
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों व शिक्षकों के लिए बना स्वास्थ्य केंद्र
कैंपस के आसपास के ग्रामीण भी ले पाएंगे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में छात्रों व शिक्षकों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कैंपस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया गया है, जो पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है, इससे अब प्राथमिक उपचार के लिए शिक्षक व छात्रों को कैंपस से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विश्वविद्यालय ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निमार्ण करा रहा था, जो अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। जिससे अब वह जल्द ही संचालित होगी, स्वास्थ्य केंद्र काे संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय ने पत्राचार भी करना शुरू कर दिया है, चिकित्सक की नियुक्ति होते ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसका लाभ विश्वविद्यालय कैंपस के अलावा कैंपस क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण भी ले सकेंगे। भवन बनने से इमरजेंसी में भी लोगों को सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं नहीं होने से छात्रों व शिक्षकों को 10 किमी दूर बर्डपुर सीएचसी पर दवा करवाने के लिए आना पड़ता है, ऐसे में अब शिक्षकों व छात्रों को दवा करवाने के लिए दस किमी दूर नहीं आना पड़ेगा। जबकि स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के आसपास के गांव के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो गया है, जल्द ही चिकित्सकों की नियुक्ति करके ओपीडी संचालित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed