{"_id":"681fa14f12fe5d4d090429f7","slug":"health-officials-have-a-waistband-for-emergencies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137289-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वास्थ्य महकमे ने आपात स्थिति के लिए कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वास्थ्य महकमे ने आपात स्थिति के लिए कसी कमर
Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पिछले चार दिन से चल रहे संघर्ष के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। सुरक्षा और आपात स्थिति में उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालात को देखते हुए आपात स्थिति में त्वरित इलाज हो सके, इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने मुकम्मल तैयारी कर ली है।
मेडिकल कॉलेज में 30 बेड के स्पेशल वार्ड के साथ ही सर्जिकल रूप संसाधनों के साथ आरक्षित कर लिया गया है। साथ ही स्पेशल इमरजेंसी ड्यूटी भी लगा दी गई है। जरूरत पड़ते ही इलाज करने के लिए जिम्मेदार जुट जाएंगे। इसके साथ दवाओं और सर्जिकल सामान की व्यवस्था कर ली गई है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी आरक्षित वार्ड का भी आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जाएगा।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से दुस्साह करते हुए ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश की जा रही है। दोनों देशों के बीच बढ़ी तल्खी को देखते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। आपात स्थिति में लोगों को तत्कालिक इलाज मिल सके। इसके लिए अस्पतालों में अतिरिक्त बेड और दवाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
शनिवार को तैयारी की जानकारी लेने के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां जानकारी मिली की युद्ध को देखते हुए पुराने भवन के पहले तल पर 30 बेड का स्पेशल वार्ड और सर्जरी रूम तैयार किया गया है। इसमें सर्जन के साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की ज्वाइंट टीम रहेगी। साथ ही स्पेशल ड्यूटी लिस्ट बनाई गई है। जरुरत पड़ने पर नर्सिंग के बच्चों का भी सहयोग लिया जाएगा। सर्जिकल के सामान, दवा आदि की व्यवस्था होने की जानकारी मिली।
सीएचसी लोटन में स्वास्थ्य सेवा अलर्ट पर : लोटन। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर सरकार ने देश के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। निर्देश दिया गया है कि अस्पताल में आकस्मिक सेवा के लिए बेड, दवा सहित अन्य सुविधाओं को अलर्ट पर रखा जाए। इसके तहत सीएचसी लोटन के अधीक्षक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि अस्पताल में लगभग 32 बेड व हर किस्म की दवा आकस्मिक सेवा के लिए तैयार है। कर्मचारियों को भी छुट्टी नहीं दी जा रही है। हर समय एमरजेंसी सेवा के लिए कर्मचारी तैनात हैं। शोहरतगढ़ में 20 बेड का वार्ड आरक्षित : शोहरतगढ़। भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर आपात स्थिति में शोहरतगढ़ सीएचसी अस्पताल ने अपनी तैयारी कर रही है। चिकित्सीय सुविधा में कोई दिक्कत न हो इसके लिए अस्पताल में अलग से 20 बेड आरक्षित कराए जाएंगे। जरूरी दवाई स्टोर किए जा रहे हैं, कुछ बेहद जरूरी दवाई की मांग की गई। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एके आजाद ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीएचसी अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किया।