{"_id":"6afc9736913ce2cac902448a","slug":"rural-bank-branch-manager-accused-of-extortion-and-indecent-behavior-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168302-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर वसूली और अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर वसूली और अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
इटवा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की परसा मैना शाखा के प्रबंधक पर अवैध वसूली, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है। इटवा कस्बा निवासी सरजू प्रसाद पुत्र धनीराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2022 में उनकी पत्नी मीरा गुप्ता के नाम से बैंक की परसा मैना शाखा से पांच लाख रुपये का सीसी लोन लिया गया था। सरजू प्रसाद ने मंगलवार को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि 13 नवंबर 2026 को शाखा प्रबंधक उनकी दुकान पर पहुंचे और पेट्रोल खर्च के नाम पर रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। आरोप है कि पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, शाखा प्रबंधक मनोज कुमार यादव ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि ऋण की बकाया राशि जमा नहीं करने पर नोटिस देने के लिए वह रिकवरी से जुड़े एक उच्च अधिकारी के साथ गए थे। अवैध वसूली और अभद्रता के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।