{"_id":"5fcd0e078ebc3ecf8c7483ae","slug":"health-minister-laid-50-bed-hospital-siddharthnagar-news-gkp3758783185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को जल्द मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को जल्द मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सेवाएं
विज्ञापन
बांसी पीएचसी में 50 बेड के उच्चीकृत अस्पताल का शिलान्यास करते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह। इस
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को जल्द मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सेवाएं
स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने 50 बेड के उच्चीकृत अस्पताल का शिलान्यास किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय या दूसरे जिले नहीं जाना पड़ेगा। 50 बेड का अस्पताल शुरू होने के बाद इलाके के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार आम जनता के कल्याण को हर प्रकार से प्रयासरत हैं। ये बातें प्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने 50 बेड के उच्चीकृत अस्पताल का शिलान्यास करते हुए कहीं।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 16 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले उच्चीकृत अस्पताल के बारे में उन्होंने कहा कि यहां रोगियों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सक करें, लोगों को बेहतर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कहा कि कोरोना को हराने में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की त्वरित निर्णय क्षमता और कड़ी मेहनत से कामयाबी मिली है। अगर कोरोना का दूसरा चरण आ जाए तो उससे निपटने की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो लाख बेड की व्यवस्था की जा चुकी है। प्रयास है कि नवंबर 2021 में यह नया अस्पताल काम करने लगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि एक वर्ष में भवन बनकर तैयार होगा और लोगों को जल्द स्वास्थ्य सुविधा मिलेंगी। उन्होंने कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतने और लागू गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम को सीएमओ इंद्र विजय विश्वकर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर, राघवेंद्र पांडेय, डॉ. दशरथ चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर चंद्र दूबे ने किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. आर के सिंह, डॉ. अश्वनी चौधरी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, हेमंत जायसवाल, सरदार स्वर्ण सिंह, योगेंद्र मिश्र जोगी बाबा, भाजपा नगर अध्यक्ष जगजीवन गौड़, हरीश चंदवानी प्रो. केपी त्रिपाठी, गौरी शंकर अग्रहरि, अजय वर्मा, आनंद शकर मणि, मंगल चौरसिया, संतराम आजाद, संतोष त्रिपाठी, प्रभाषकर राय, रामगोपाल अग्रहरि, बजरंगी वर्मा, रामबाबू, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।