फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   health dept. inspection in 28 village

जिले के 28 गांवों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की नजर

Fri, 08 Jul 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
health dept. inspection in 28 village
जिले के 28 गांवों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की नजर
विज्ञापन

- जेई, एईएस, डेंगू और मलेरिया के मरीज मिले थे इन गांवों में
- राज्य स्तर से 10 गांव और जिला स्तर पर 18 गांव हुए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जेई, एईएस, डेंगू और मलेरिया से पूर्व में प्रभावित 28 गांवों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी। यहां स्वच्छता से लेकर दवाई तक के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही गांवों फॉगिंग की जाएगी। नियमित नाली की सफाई और कूड़ा एक स्थान पर डाला जाएगा। स्वास्थ्य टीम इन गांवों में नियमित देखभाल करेगी, जिससे अगर कोई इन बीमारियों की गिरफ्त में आता है तो तत्काल उसका उपचार किया जा सके।

नेपाल सीमा से सटा होने के कारण जनपद प्रदेश के तराई क्षेत्रों में गिना जाता है। क्षेत्र में जेई और एईएस के मरीज मिल चुके हैं। इसको देखते हुए विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। फॉगिंग और स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ ही बच्चों को टीका लगाया जाएगा। जनपद के 14 ब्लॉक के 28 गांवों को गोद लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन गांवों पर विशेष नजर रखेगी। यहां स्वच्छता के साथ ही फॉगिंग, टीकाकरण, मलेरिया और डेंगू से बचाव के तरकीब नागरिकों को बताया जाएगा। अगर इन गांवों में मरीज मिलते हैं तो तत्काल इलाज हो सके। स्वास्थ्य टीम गांवों में कैंप लगाकर इलाज करेगी। इस संबंध में महामारी रोग विशेष समीर सिंह ने बताया कि संक्रामक रोग से बचाव के लिए 28 गांव चिह्नित किए गए हैं। यहां पर पूर्व में जेई, एईएस, डेंगू और मलेरिया मरीज मिले थे। यहां फागिंग के साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों के सेहत की जांच की जाएगी। गांव स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

---
जिले के यह गांव हुए हैं चयनित
ब्लॉक गांव प्रभावित
नौगढ़ अनूप नगर, भीमापारा डेंगू
उसका बाजार तालनटवा, रमपुरवा मलेरिया, एईएस
बर्डपुर पोखरभिंड, बर्डपुर नंबर नौ मलेरिया
जोगिया देवरा बाजार, हरैया मलेरिया,एईएस
बढनी अकरहरा, बढनी वार्ड पांच मलेरिया, एईएस
डुमरियागंज गौहनिया राज, हबीबपुर मलेरिया
भनवापुर लेडसर, सोहना जेई
बांसी सूपा, हाटा मलेरिया, एईएस, जेई
मिठवल खरिका दुबे, मिठवल खुर्द मलेरिया, एईएस
खेसरहा महुआ, जामडीह मलेरिया, डेंगू
लोटन एकडेंगवा, महदेईया जेई, एईएस
इटवा मुडिला खास, इटवा एईएस
खुनियांव मिश्रौलिया, सेमरी एईएस
शोहरतगढ़ करहिया, गडाकुल जेई, एईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed