फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health Department seals unregistered Dada Hanuman Hospital.

Siddharthnagar News: बिना पंजीकरण संचालित दादा हनुमान हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

Tue, 21 Jul 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Health Department seals unregistered Dada Hanuman Hospital.
भवानीगंज। क्षेत्र के भवानीगंज स्थित दादा हनुमान हॉस्पिटल को बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल परिसर में नोटिस भी चस्पा किया गया है। मंगलवार को जिला नोडल अधिकारी (नैदानिक स्थापना व पीसी-पीएनडीटी) डॉ. मानवेंद्र पाल, सीएचसी बेंवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। जांच में अस्पताल के संचालन से संबंधित वैध पंजीकरण के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को बंद कर ताला लगवा दिया और नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल के पास रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई अभिलेख नहीं मिला। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed