{"_id":"570a93bc4f1c1b4e6ac810c8","slug":"he-said-bgulhwa-dhanaura-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगुलहवा ने धनौरा को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगुलहवा ने धनौरा को दी पटखनी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड शोहरतगढ़ के बगुलहवा गांव के जियाउल हक ग्राउंड पर गैलेक्सी कप कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मुख्य अतिथि जुबैदा चौधरी ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन कराने से गांव में छिपी प्रतिभा सामने आती है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम हमेशा जीतती है। हारे हुए टीम को सबक लेकर गलतियों में सुधार करना चाहिए। इससे वह अगले होने वाले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सके। शुरुआती मैच अली क्रिकेट क्लब बगुलहवा व एमएमसी क्रिकेट क्लब धनौरा के बीच हुआ। बगुलहवा के कप्तान शादाब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी धनौरा की पूरी टीम निर्धारित 12 ओवर में 57 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बगुलहवा की टीम ने सात ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
टीम से शमशेर ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बगुलहवा के खिलाड़ी पंकिल चौधरी को 15 रन व तीन विकेट लेने पर दिया गया। मैच में अंपायर राम मगन यादव व कलाम खान, कमेंट्रेटर फजले रसूल व स्कोरर सुनील चौधरी रहे।
इस दौरान डोहरिया एसएसबी कैंप के एसआई पी.प्रभाकर, आयोजक अलताफ खान, शईद अहमद चौधरी, तबारकुल्लाह खान, सद्दाम हुसैन, फकरुदीन, नजरुल्लाह, अकबाल अहमद, जैफुल्लाह, सलीम, कयूम, शाहआलम, किस्मत अली, हस्मत अली, यार मोहम्मद, मुश्ताक अहमद, मुनीर अहमद आदि मौजूद रहे।