फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Har Har Mahadev will echo in the temples on the last Monday

Siddharthnagar News: अंतिम सोमवार को मंदिरों में गूंजेगा हर हर महादेव

Sun, 27 Aug 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev will echo in the temples on the last Monday
सिद्धार्थनगर। सावन के अंतिम सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक होगा। शहर, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में काफी संख्या में भक्त भोलेनाथ की साधना करेंगे। शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर एवं शिव मंदिर नौगढ़ में सूर्योदय से पहले ही भक्तों की कतार लग जाएगी। अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। पूजन सामग्री की दुकानें सुबह ही लग जाएंगी। इस कारण बिना पूजन सामग्री के पहुंचने वाले लोगों को भी फूल व बेलपत्र मिल जाएगा। सुबह से शाम तक मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसी प्रकार शिव मंदिर कठेला, शिव मंदिर भारतभारी एवं शिव मंदिर लोटन में सुबह से शाम तक हर हर महादेव गूंजेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed