फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hanuman Jayanti celebrated with devotion and gaiety

Siddharthnagar News: श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई हनुमान जयंती

Sat, 12 Apr 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with devotion and gaiety
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। हनुमान प्रकटोत्सव पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों को फूलों व बिजली की झालरों से सजाकर चमेली तेल व सिंदूर का चोला चढ़ाकर लड्डू का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
कस्बे के श्री राधा-कृष्ण, श्रीराम जानकी व डोई, शिवबाबा मंदिर में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। लोक कल्याण के लिए श्रीराम की स्तुति कर आरती की गई। पुजारी राजेंद्र पांडेय व टिल्लू शर्मा ने कहा कि हनुमान जी ज्ञान व बल के देवता हैं।
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम ः डुमरियागंज। हनुमान जन्मोत्सव शनिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पवनपुत्र हनुमान की पूजा अर्चना करके लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर पर मनाया गया हनुमान जयंती ः औराताल। क्षेत्र के मलंग चौराहा कैथवलिया स्थित नवनिर्मित मनसा देवी मंदिर पर हनुमान जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में हनुमानजी की भी प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मनसा देवी मंदिर में भंडारा लगाया गया है। इस दौरान अधिवक्ता संतोष कुमार, अवधेश कुमार चौबे, उपेंद्र यादव, चमन वर्मा, कुलदीप वर्मा ,रमन वर्मा, टुनटुन, सोनू उपस्थित रहे।

हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा उसका बाजार। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर से हनुमान जयंती पर बालाजी सेवक मंडल के श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जन्मोत्सव निशान शोभायात्रा निकाली। इसमें बालाजी सरकार की जय, बजरंगबली की जय आदि जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed