{"_id":"5fde2d528ebc3e3c57148fe9","slug":"hangama-in-jila-panchayat-meeting-siddharthnagar-news-gkp3775179109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष समेत 20 सदस्यों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष समेत 20 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी से नोकझोंक करते सपा नेता तौलेश्वर निषाद।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष समेत 20 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
कार्य आवंटित करने में सदस्यों से भेदभाव का लगाया आरोप
त्रिसदस्यीय समिति की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी जिला पंचायत की बैठक
सदस्यों के त्यागपत्र एवं बहिर्गमन के बाद सांसद और राज्यमंत्री की मौजूदगी में चली बैठक की कार्यवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिसदस्यीय समिति की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक शुरू होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबदास समेत 20 सदस्यों ने जमकर हंगामा करते हुए सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया। सदस्यों के त्यागपत्र देने और सदन से बहिर्गमन करने बाद भी सांसद जगदंबिका पाल एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में बैठक की कार्यवाही की गई।
जिला पंचायत की बैठक शुरू होते ही सदस्य तौलेश्वर निषाद, अब्दुल सलाम आदि ने विकास कार्यों में सदस्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि त्रिसदस्यीय समिति ने अपने करीबी सदस्यों एवं पदेन सदस्यों को कई कार्य आवंटित किए, जबकि अधिकांश सदस्यों की अनदेखी करते हुए उनके प्रस्ताव को न तो कार्ययोजना में शामिल किया और न ही उन कार्यों पर धन आवंटित किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन सदस्य त्यागपत्र देने पर अड़े रहे। इसी बीच बैठक में पहुंचे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन सदस्य नहीं माने और त्यागपत्र देने के बाद बैठक का बहिर्गमन कर दिया। सदस्यों के त्यागपत्र और बहिर्गमन के बाद भी सीडीओ पुलकित गर्ग की आदि मौजूदगी में बैठक की कार्यवाही की गई।
इन सदस्यों ने दिया त्यागपत्र
त्रिसदस्यीय समिति को त्यागपत्र देने वाले सदस्यों में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा चिनकू यादव, रमापति पांडेय, ध्यानमती, जाकिर हुसैन, हफीजुर्रहमान, अब्दुल सलाम, निर्मला यादव, मंजू, सत्यनारायण यादव, दिनेंद्र दत्त, अतहर अलीम, शैलेष, ज्ञानमति, महेश कन्नौजिया जुबैर अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बहिर्गमन के बाद परिसर में डटे रहे सदस्य
बैठक का बहिर्गमन करने के बाद सदस्य जिला परिसर में डटे रहे। उनका आरोप था कि उनके त्यागपत्र देने और बैठक का बहिर्गमन करने के बाद बैठक का कोरम पूरा नहीं होता है, फिर भी नियम विरुद्ध तरीके से बैठक की जा रही है। सदस्यों का आरोप था कि जिला पंचायत प्रशासन और त्रिसदस्यीय समिति मनमानी तरीके से कार्य कर रही है, उनकी अनुपस्थिति में हो रही बैठक में लिए गए निर्णय विधिसम्मत नहीं है।
नोटरी शपथ पत्र पर दिया त्यागपत्र
नोटरी शपथ पत्र पर दिए त्यागपत्र पर सदस्यों ने कहा कि वर्तमान शासन और विभाग निर्वाचित सदस्य के अधिकारों की उपेक्षा करते हुए जिला पंचायत को आवंटित बजट से संबंधित कार्यों को निरंकुश व मनमानी तरीके से खर्च करता चला आ रहा है। सदस्यों की कोई सहमति नहीं ली जा रही और सदन की संपूर्ण कार्यवाही मनमानी तरीके से की जा रही है। ऐसे में सदस्य बने रहने का कोई औचित्य नहीं है, इसलिए त्यागपत्र दे रहे हैं।