{"_id":"69d2b717328a2eef1402d268","slug":"half-yearly-inspection-of-khesraha-police-station-emphasis-on-cleanliness-and-crime-control-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156138-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेसरहा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, सफाई और अपराध नियंत्रण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेसरहा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, सफाई और अपराध नियंत्रण पर जोर
Mon, 06 Apr 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा। रविवार को पुलिस उपाधीक्षक बांसी शुबेन्दु सिंह ने थाना खेसरहा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक, शौचालय एवं स्नानागार का जायजा लिया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सीओ ने थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया। समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर व मालखाना रजिस्टर की जांच करते हुए अपूर्ण प्रविष्टियों को तत्काल पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, छेड़छाड़ समेत अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से कार्रवाई की जाए, ताकि बेहतर परिणाम सामने आ सकें।