फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gun widow rape pradha husband

असलहा के बल पर विधवा से प्रधान पति ने किया दुष्कर्म

Wed, 27 Nov 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
gun widow rape pradha husband
असलहे के बल पर विधवा महिला से प्रधान पति ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान पति द्वारा तीन बच्चों की विधवा से असलहे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला खेत की ओर गई थी। पीड़िता ने मिश्रौलिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिश्रौलिया पुलिस को दिए गए तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की कुछ दिन पूर्व मौत हो चुकी है। ससुराल वाले परेशान करते थे। मुकदमा चल रहा है। तीन बच्चों के साथ रहकर किसी तरह दिन काट रही थी। इसी बीच गांव के प्रधान पति ने आवास, बिजली कनेक्शन, शौचालय दिलाने के नाम पर दुष्कर्म की कोशिश किया। विरोध करते हुए उसका फटकारते हुए भगा दिया था। मगर प्रधान पति गलत नजरिए से देख रहा था। 23 नवंबर की सुबह लगभग चार बजे खेत की ओर निकली थी। इस बीच प्रधान प्रतिनिधि पीछे से पहुंच गया और पकड़ लिया। विरोध करने पर असलहा कनपटी पर लगाते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी डायल 112 पर दिया था। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंचकर जांच की थी। मगर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसओ मिश्रौलिया आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संज्ञान में आया था। महिला की ओर से तहरीर दी गई है। केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed