Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gulab Chandra was elected District President and Ram Vilas Minister in the convention.

Siddharthnagar News: अधिवेशन में गुलाब चंद्र जिलाध्यक्ष व राम विलास मंत्री चुने गए

Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gulab Chandra was elected District President and Ram Vilas Minister in the convention.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के सेवरा में स्थित सुभद्रनाथ कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बस्ती के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक मंडलीय मंत्री अरुण मिश्र की देखरेख में चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से गुलाब चंद्र मौर्य को जिलाध्यक्ष, राम विलास चौधरी को जिला मंत्री चुना गया।

इसके अलावा विजय कुमार पाठक को जिला संगठन मंत्री, भूपेन्द्र त्रिपाठी को जिला कोषाध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। जिला उपाध्यक्ष के पद पर दीप नारायन सिंह, तेज बहादुर चौधरी, उमेश कुमार मौर्य, करम हुसेन, डॉ. रमेश कुमार यादव, लालचन्द्र भारती, अशोक कुमार यादव, अविनाश वर्मा, प्रमोद कुमार चौधरी, ज्ञानदेव मौर्य व अन्य को चुना गया। जिला संयुक्त मंत्री के पद पर रमेश कुमार, समर बहादुर पाल, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, विनय विकास श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव, प्रद्युम्न पाण्डेय, एकरार अहमद, मो. वसी अहमद को मनोनीत किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाठक, बस्ती के जिलामंत्री दिनेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, उदय प्रकाश मौर्य, अहमद फरीद अब्बासी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed