{"_id":"6a3add9063214a927605b79b","slug":"green-vegetables-became-cheaper-as-supplies-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160242-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आवक बढ़ी तो सस्ती हो गईं हरी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आवक बढ़ी तो सस्ती हो गईं हरी सब्जियां
Wed, 24 Jun 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में लोकल किसानों के हरी सब्जियों की आवक बढ़ने से फुटकर बाजारों में इनके दाम कम हुए हैं। बोड़ा, भिंडी, नेनुआ, तुरई 20 से 30 रुपये प्रति किलो में बिक रही हैं। एक सप्ताह पूर्व इन सब्जियों के भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलो थी।
बारिश न होने और अब तक बाढ़ की स्थिति न होने से इन दिनों लोकल किसानों की हरी सब्जियों का मंडी में आवक बढ़ गई है। इससे एक सप्ताह पूर्व बोड़ा, भिंडी, तरोई, नेनुआ 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था जो घटकर 20 से 30 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। थोक सब्जी विक्रेता मनोज यादव ने कहा इन दोनों लोकल किसानों की हरी सब्जियों की आवक बढ़ गई है, जिससे हरी सब्जियों के भाव में एक सप्ताह के भीतर काफी गिरावट आई है।
किसान सुदामा प्रसाद यादव ने कहा मंडी में हरी सब्जियों के भाव गिरने से मेहनत के सापेक्ष हरी सब्जियों के भाव नहीं मिल पा रहा है। तपती धूप में खराब होने के डर से औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फुटकर सब्जी विक्रेता अब्दुल्ला ने कहा इस समय मंडी में कम दामों पर हरी सब्जियां मिल जाती है, इसलिए हम भी कम दामों पर बेच रहे हैं।
-- -
एक सप्ताह पहले और अब
अरुई 50 से 60 35
बोड़ा 30 से 40 20
भिंडी 40 से 50 30
नेनुआ 40 से 50 20
करैला 50 से 60 35
परवल 60 से 80 50
मूली 70 से 80 50
हरा मिर्च 70 से 80 60
नोट -सभी हरी सब्जियों के भाव प्रति किलो के दर से है