फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Green signal of 121 panchayat for development till september

121 पंचायतों को विकास के लिए सितंबर तक मिली छूट

Sun, 05 Jul 2020 08:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Green signal of 121 panchayat for development till september
121 पंचायतों के विकास के लिए सितंबर तक मिली हरी झंडी
विज्ञापन

पांच नए निकाय बनने व अन्य दो निकायों के सीमा विस्तार में शामिल गांवों का मामला
30 सितंबर बाद ग्राम निधि और अन्य निधियों से नहीं होंगे कार्य, प्रशासन का होगा राज
संतोष श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। जिले में पांच नए निकाय बनने के साथ ही नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर और नगर पंचायत शोहरतगढ़ का सीमा विस्तार हुआ है। इस घोषणा से जिले के 121 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर ऊहापोह खत्म हो गया है। सितंबर 2020 तक ग्राम निधि और अन्य निधियों से कराए जाने वाले कार्यों को हरी झंडी दी गई है। इसके बाद सम्मिलित गांवों की कमान प्रशासन के हाथ में होगी।
जिले में 1199 ग्राम पंचायत व छह नगर निकाय हैं। लॉकडाउन के पूर्व सरकार ने नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर बढ़नी चाफा, भारतभारी, इटवा, बिस्कोहर व बर्डपुर के ग्रामीणों को सौगात दी। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत शोहरतगढ़ का परिसीमन कर शहर से सटे आबादी को शहरी सुविधाएं देने पर काम भी शुरू कर दिया गया। पांच नए निकाय में 88 पंचायतें और नौगढ़ पालिका सिद्धार्थनगर में 27, शोहरतगढ़ नगर पंचायत में छह गांव शामिल हो जाने से 121 गांव शहरी क्षेत्र में शामिल होकर पंचायतों को प्रभावित कर रहे हैं। इन गांवों को शहरी सुविधाएं देने के लिए सरकार ने डी नोटिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर दी। इस घोषणा के बाद से इन गांवों में वर्ष 2019-20 अंतर्गत ग्राम निधि समेत अन्य निधियों से जारी धनराशि से कार्य कराने को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी थी। गत पहलीजुलाई को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से सभी डीएम, डीपीआरओ को जारी पत्र में अवगत कराया कि निकाय क्षेत्र में शामिल गांवों में पूर्व की धनराशि का खर्च 30 सितंबर तक कर लिया जाए। इस पत्र से असमंजस की स्थिति खत्म हो गई।
विज्ञापन

निकायवार शामिल गांव
नए निकाय के रूप में शामिल बढ़नीचाफा में 11 पंचायत, भारतभारी में 20 पंचायत, इटवा में 24 पंचायत, बिस्कोहर में 25 पंचायत, बर्डपुर में आठ पंचायत, नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सीमा विस्तार में छह पंचायत, नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सीमा विस्तार में 27 पंचायत शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 अंतर्गत ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि से संचालित विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए अपर मुख्य सचिव की ओर से निर्देश मिले हैं। सभी खंड विकास अधिकारियों को 30 सितंबर तक कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-आदर्श कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed