{"_id":"65f1e802a9c5b8ef8c0b9f78","slug":"government-keeping-an-eye-on-implementation-of-schemes-taking-feedback-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114294-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: योजनाओं के क्रियान्यवन पर शासन की नजर, ले रहे फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: योजनाओं के क्रियान्यवन पर शासन की नजर, ले रहे फीडबैक
Wed, 13 Mar 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। योजना का किस प्रकार से क्रियान्यवन हो रहा है। पात्र लाभार्थियों को कितना लाभ मिल रहा है। शासन की इस पर नजर है। लाभार्थियों को वास्तव में लाभ मिल रहा है या फिर कागजी घोड़ा दौड़ रहा है। इसकी हकीकत जानने के लिए सीधे लाभार्थियों से बात की जा रही है। जिला स्तरीय अधिकारियों की मानीटरिंग में फीडबैक लेने का काम हुआ है। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं के लगभग 30 हजार लाभार्थियों से 300 लोगों की टीम ने फोन कॉल करके सीधे बात की है। मिली जानकारी की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे भेजा जाएगा। विभाग से जुड़े लोगों की माने तो योजनाओं में होने वाले गड़बड़ी को देखते हुए फीडबैक लिया जा रहा है। जहां से गड़बड़ी होगी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई हो सकती है।
जनता के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ लेकर लोग तरक्की कर सकें। इसमें किसानों से लेकर हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे हर वर्ग को लाभ मिल सके। इन योजनाओं का लाभ देने के लिए श्रेणी और पात्रता भी निर्धारित की गई है। जो आवेदन करने के बाद विभागीय स्तर से जांच के बाद पात्र और अपात्र घोषित किया जाता है। अगर पात्र है तो उसे लाभ मिलता। लेकिन इन्हीं योजनाओं में कई बार गड़बड़ी, अपात्रों का चयन और लाभ देने, कितना पात्र होते हुए भी लाभ नहीं मिलने के मामले जांच में उजागर होते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है योजनाओं का क्रियान्यवन किस प्रकार से रहा है।
वाकई में पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। शासन इनकी हकीकत जानने के लिए फीडबैक ले रहा है। वह भी सीधा लाभार्थियों से बात करके। एक विभाग के 300 लोगों की टीम को विभिन्न योजनाओं के 30 हजार लाभार्थियों से फीडबैक ली। इसमें दिए गए नंबरों पर सीध कॉल किया गया। लाभार्थी का नाम और उसका पता पूछा गया। योजना का नाम बताते हुए लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली गई। योजना का लाभ कैसे मिला। आसानी से मिला कि चक्कर लगाना पड़ा या फिर अन्य दिक्कत हुईं। बात करके बिन्दुवार रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके शासन को जाएगी। ऐसे विभाग से जुड़े लोगों का कहना है।
विज्ञापन
-- -
रिपोर्ट में मिली हैं कई जानकारी
सूत्रों की माने तो कई ऐसे लाभार्थी मिले हैं, जो आवेदन तो किए हैं, लेकिन योजना का लाभ नहीं मिलने की जानकारी दिए हैं। वहीं, कुछ लाभार्थियों से सही जवाब नहीं दिया तो कुछ ने योजना के लाभ पाने में कई माह तक चक्कर लगाने की बात कही है। इसके अलावा अन्य प्रकार की शिकायतें मिलने की बात सामने आई हैं।
-- -
इन योजनाओं के लाभार्थियों से ली गई जानकारी
पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड, केसीसी, पीएम पोषण, उज्ज्वला, अभ्युदय कोचिंग, पीएम किसान, किसानों के लिए अनुदान, पीएम आवास, आदि योजना के लाभार्थियों से सीधे बात करके जानकारी ली गई।
वर्जन
योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में लाभार्थियों से जानकारी ली जा रही है। दो दिन लाभार्थियों से फीडबैक लिया गया है।
-जयेंद्र कुमार, सीडीओ, सिद्धार्थनगर