फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rapti water level rose by 54 cm overnight; Budhi River's water level increased by 1.5 meters

Siddharthnagar News: रात में 54 सेमी बढ़ी राप्ती, डेढ़ मीटर बढ़ा बूढ़ी नदी का जलस्तर

Mon, 31 Aug 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rapti water level rose by 54 cm overnight; Budhi River's water level increased by 1.5 meters
- नेपाल में बारिश से जिले की नदियों में आया उफान, सहमे बाढ़ पीड़ित
विज्ञापन

- राप्ती 50 सेंटीमीटर तो बूढ़ी राप्ती में डेढ़ मीटर तक हुई जलस्तर में वृद्धि
सिद्धार्थनगर। नेपाल के पहाड़ों में हो रही बारिश से नदियों में उफान है। रविवार को सुबह नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि दर्ज की गई। 12 घंटे में राप्ती नदी जहां 54 सेमी बढ़ी, वहीं बूढ़ी राप्ती नदी 1.47 मीटर तक बढ़त दर्ज की गई। सभी नदियों के जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया था। हालांकि शाम तक जलस्तर में स्थिरता आने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
नेपाल के पहाड़ों में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे बूढ़ी राप्ती और राप्ती समेत अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार शाम को राप्ती नदी का जलस्तर जहां 82.21 मीटर था, वहीं रविवार सुबह बढ़कर 82.75 मीटर पर पहुंच गया। महज 12 घंटे में 54 सेंटीमीटर से अधिक बढ़त दर्ज की गई। वहीं बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी और बानगंगा नदियों के जलस्तर भी ऊपर आया है। राप्ती नदी के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से आसपास के गांव के लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन

शनिवार शाम बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर 82.150 मीटर पर था लेकिन रविवार सुबह बढ़कर 83.620 मीटर तक पहुंच गया। हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान 85.650 मीटर से नीचे है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से जिले के डुमरियागंज, जोगिया, शोहरतगढ़ व उसका समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के खेत, सड़क व बाग पर खतरा मंडरा रहा है। इससे भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के राजस्व गांव कोहल चक में राप्ती की कटान से सड़क व पुलिया नदी की जद में आ गया है। वहीं शाहपुर से भोजपुर बांध निर्माण अधूरा पड़े होने से कई गांवों में तबाही का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अलर्ट हुआ विभाग और प्रशासन
नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए सिंचाई विभाग व प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से स्थापित 69 बाढ़ चौकियां और 33 बाढ़ शरणालय पर तैनात कर्मियों को अलर्ट किया गया है। इन बाढ़ चौकियों व शरणालयों पर चिकित्सीय टीम तैनात करने के साथ ही एंबुलेंस के भी इंतजाम किए गए हैं। वहीं बाढ़ आपदा को देखते हुए जिले के 93 नावों का इंतजाम किया गया है।
एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर शेष नाव और स्टीमर के लिए अयोध्या के नाविकों से बात कर ली गई है।
---------------
नदियों का जलस्तर मीटर में
नदी खतरे का स्तर रविवार को जलस्तर
राप्ती 84.900 82.750
बूढ़ी राप्ती 85.650 83.620
कूड़ा 83.520 79.740
बानगंगा 93.420 89.400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed