{"_id":"63164c2c00dfa060a948b848","slug":"government-awas-got-vacated-siddharthnagar-news-gkp4495059161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने खाली कराया सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने खाली कराया सरकारी आवास
विज्ञापन
ब्लाक लोटन में आवास खाली कराते तहसीलदार राम ऋषि रमन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने खाली कराया सरकारी आवास
लोटन। इटवा ब्लॉक में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी संजय पटेल का लोटन ब्लॉक का आवास सोमवार को खाली करा दिया गया। पुलिस के साथ तहसीलदार राम ऋषि रमन पहुंचे और आवास को खाली कराया।
संजय पटेल लोटन ब्लॉक में कई सालों तक ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में तैनात थे। चार माह पूर्व इनकी पदोन्नति सहायक विकास अधिकारी के पद पर हो गई। उसके बाद भी वह लोटन से इटवा आते-जाते थे। बीडीओ की ओर से बार-बार पत्र लिखे जाने के बावजूद क्वार्टर खाली नहीं कर रहे थे।
बीडीओ ने इस संबंध में जिले के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार राम ऋषि रमन ने बीडीओ लालजी शुक्ल, एडीओ कोऑपरेटिव यूनुस अंसारी, एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा एवं एसआई रविंद्र यादव की उपस्थिति में आवास खाली कराया। संजय पटेल के मौके पर मौजूद न रहने के कारण उनके सभी सामान को एक कमरे में रखकर सील कर दिया गया। शेष कमरे में ब्लॉक की तरफ से ताला बंद कर दिया गया।