{"_id":"5f1052278ebc3e63cc58c78b","slug":"gourement-office-in-corona-siddharthnagar-news-gkp3583153139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों तक पहुंचा कोरोना वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों तक पहुंचा कोरोना वायरस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी आफिस तक पहुंचा कोरोना वायरस
बचाव और सुरक्षा की जानकारी देने वाले ही होने लगे संक्रमित
पुलिस, स्वास्थ्य, कलेक्ट्रेट और नगर पंचायत तक पहुंचा संक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप सरकारी कार्यालयों तक फैल चुका है। जिले में पुलिस महकमा, स्वास्थ्य विभाग, कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय और नगर पंचायत कार्यालयों में कोरोना की पहुंच हो चुकी है। हालांकि प्रशासन तय नियमों के अनुुसार इन कार्यालयों और आवास परिसर को सैनिटाइज करने और शॉर्ट क्वारंटीन करने के बाद दोबारा काम शुरू किया जा रहा है।
कोरोना वायरस को मात देने के लिए सरकार तमाम कोशिश कर रही है। संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन के साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बचाव का तरीका बताया जा रहा है। बावजूद इसके संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आम जनता के बाद संक्रमण अब सरकारी कार्यालयों तक पहुंच चुका है। जागरूकता का पाठ पढ़ाने वाले कोरोना योद्धा भी अब कोरोना की जद में आ रहे हैं। सरकारी कार्यालय में घुसपैठ कर चुका हैं। बहरहाल बचाव ही कोरोना को मात देने का मुख्य उपाय है।
इन कार्यालयों तक पहुंचा संक्रमण
कोरोना वायरस से पुलिस विभाग के चार कर्मचारी, कलेक्ट्रेट स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में एक अधिकारी, सीएमओ कार्यालय में एक अधिकारी, जनपद न्यायालय के एक कर्मी और एक नगर पंचायत के पांच कर्मी कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। सरकारी कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने पर उनसे संबंधित कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया। तय समय सीमा के बाद कार्यालयों में दोबारा काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
66 गांव अब तक घोषित हो चुका है हॉटस्पाट
सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में अब तक नगरपालिका, नगर पंचायत और गांव सहित 66 स्थानों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सील किया गया था। तय समय दौरान कोई भी केस नहीं मिलने पर गांव को हॉटस्पाट से मुक्त कर दिया गया। मौजूदा समय में 26 गांव हॉटस्पॉट घोषित है। इन स्थानों पर प्रशासन की नजर है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है।