{"_id":"671696a4f67b6df54d063540","slug":"gorakhpur-won-the-title-with-121-points-the-host-stood-second-with-115-points-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-126042-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 121 अंक से गोरखपुर के नाम खिताब, 115 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा मेजबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 121 अंक से गोरखपुर के नाम खिताब, 115 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा मेजबान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के सनई चौराहे पर चल रही 21वीं यूपी राज्य ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रविवार देर शाम तक फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में 121 अंक पाकर गोरखपुर पहले स्थान पर रहा, जबकि 115 अंकों के साथ मेजबान टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में 18 जिलों के 265 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो एक कोरियाई मार्शल आर्ट है, जिसे शक्ति, गति और तकनीकी कौशल के लिए जाना जाता है। यह केवल एक आत्म-रक्षा प्रणाली नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्म-सम्मान और शारीरिक फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। ताइक्वांडो में किकिंग और पंचिंग तकनीकों का उपयोग होता है, जो इसे अन्य मार्शल आर्ट्स से अलग बनाता है।
प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, अंबेडकरनगर, मऊ, बलिया, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बस्ती, गाजीपुर, बनारस, महाराजगंज और अन्य जिले शामिल हैं। इस बार की चैंपियनशिप में अधिक संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने से प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा हो गया है। प्रतियोगिता में गोरखपुर ने 121 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सिद्धार्थनगर ने 115 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अंबेडकर नगर तीसरे स्थान पर रहा, जिसने 110 अंक प्राप्त किए। पुरुष वर्ग में मोहम्मद वसीम को ''बेस्ट फाइटर'' का पुरस्कार मिला, वहीं महिला वर्ग में अनन्या यादव ने यह पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन
जीत लाल प्रजापति, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. विमल द्विवेदी, डॉ. अरुण प्रजापति, बीके त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अमन द्विवेदी, शिवशंकर गुप्ता, गणेश रस्तोगी, इती पांडेय, शिवानी, ऋतिक, पवन, आलोक, मुनीब यादव मौजूद रहे।