{"_id":"650bddc5488ff3af320260bb","slug":"goods-warehouse-will-no-longer-be-built-at-the-railway-station-in-the-city-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5044-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शहर में रेलवे स्टेशन पर अब नहीं बनेगा माल गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शहर में रेलवे स्टेशन पर अब नहीं बनेगा माल गोदाम
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के बीच में स्थित रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर माल उतारने के लिए बनने जा रहे ट्रैक और गोदाम बनाने का प्रोजेक्ट निरस्त कर दिया गया है, क्योंकि बीच शहर में रेलवे का रैक प्वाइंट बनने पर जाम लगने की आशंका है। अब व्यापारियों का कहना है कि शहर की बजाए उसका बाजार रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त भूमि है, जहां गोदाम और रेलवे ट्रैक बनाना बेहतर विकल्प होगा, वहां से माल ढुलाई में दिक्कत नहीं होगी।
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर मालगोदाम का प्रस्तावित कार्य स्वीकृत हो चुका था, जिसके तहत दो करोड़ रुपये की लागत से एप्रोच रोड, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सुविधा युक्त मालगोदाम का निर्माण होना था, इसके निर्माण से यहां पर सीमेंट, खाद एवं खाद्यान्न समेत अन्य सामग्रियां लोडिंग एवं अनलोडिंग होनी थीं। कार्य के दौरान ही रेलवे ने इस निर्णय को बदल दिया।
इसी क्रम में रेलवे की तरफ से व्यापारियों के पास इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पत्र भी भेजा जा चुका है। इस पर स्थानीय थोक व्यापारियों का कहना है कि सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है, जिससे यहां बनने वाले गोदाम पर एक साथ सौ ट्रक नहीं खड़े हो सकते हैं। वहीं शहर के लोगों का कहना है कि अगर यहां गोदाम नहीं बना तो यह निर्णय अच्छा है, क्योंकि शहर में ट्रकों एवं बड़े वाहनों के आवागमन से और भी जाम लगना तय था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के पास पर्याप्त भूमि नहीं है, तो यहां की बजाय उसका बाजार स्टेशन पर गोदाम निर्माण होना चाहिए, जहां रेलवे की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इससे गोदाम से माल ढुलाई में आसानी होगी।
-अनूप छापड़िया, खाद्यान्न व्यापारी
-- -- --
जिले में रेलवे ट्रैक और मालगोदाम जरूरी है, जिससे ढुलाई लागत कम हो जाएगी और सामग्रियों की कीमत भी कम हो जाएगी। उसका में माल गोदाम बनाया जाए तो यह अधिक सार्थक होगा।
-पवन उपाध्याय, कोयला व्यापारी
-- -- -- -
यहां गोदाम और ट्रैक की बहुत जरूरत है, ताकि रेल मार्ग की सस्ती ढुलाई से सामग्रियों की कीमत कम होगी तो इसका फायदा जिले के लोगों को होगा और उन्हें सस्ते में सामग्रियां उपलब्ध हो सकेंगी।
-अजय कसौधन, कपड़ा व्यापारी
-- -- -- -- --
रेलवे ट्रैक और गोदाम निर्माण से माल ढुलाई के लिए शहर में पूरे दिन बड़े वाहनों का आवागमन होती तो शहर में जाम की स्थिति बढ़ जाती, जिससे पहले से ही जाम से जूझ रहे शहर के लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। अब उसका में माल गोदाम बनाया जाना चाहिए।
-रजत जायसवाल, खाद व्यापारी
-- -- -- -
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम का प्रस्तावित कार्य स्वीकृत हो चुका था, लेकिन इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया गया है। फिलहाल तय नहीं है कि अब माल गोदाम कहां बनेगा।
-मुकेश कुमार, आईडब्ल्यू, बढ़नी