फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Give information about traffic rules by camping: DM

शिविर लगाकर यातायात नियमों की दें जानकारी : डीएम

Tue, 29 Aug 2023 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Give information about traffic rules by camping: DM
कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दें, विद्यालय के वाहनों के फिटनेस की जांच कराएं व बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करें। साथ ही सभी वाहनों पर विशेष रूप से ट्राॅली पर रेडियम जरूर लगवाएं। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही के कारण ही अधिकतर सड़क दुर्घटना होती है। ओवर लोडिंग गाड़ियां नहीं चलनी चाहिए। सड़कों पर सफेद पट्टी और स्पीड ब्रेकर पर भी सफेद पट्टी लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्यक लगाएं, तीन सवारी न चले, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। जनपद में अधिक दुर्घटना वाले स्थलो को चिन्हित कर वहां पर संकेत बोर्ड आदि लगवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के किनारे अतिक्रमण एवं सड़क किनारे व ढाबों के किनारे भारी वाहन हटवाने का निर्देश दिया। एनएच से लिंक रोड पर संकेतक बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed