ढेबरुआ थाना क्षेत्र के जियाभारी गांव में ऑपरेशन कवच व ऑपरेशन त्रिनेत्र गोष्ठी हुई
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के जियाभारी गांव में बुधवार को ऑपरेशन कवच व ऑपरेशन त्रिनेत्र गोष्ठी का आयोजन किया गया। ऑपरेशन कवच प्रभारी घनश्याम सिंह ने कहा कि सीमा खुली होने के कारण हर जगह सुरक्षा एजेंसिंयों के जवान नहीं पहुंच सकते। अवांछनीय गतिविधि की रोकथाम के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। जिले में कुल 424 ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य आंतरिक सुरक्षा में अहम योगदान दें। ढेबरुआ एसएचओ छत्रपाल सिंह ने सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता की चर्चा करते हुए उन्होंने चौराहों से लेकर गांव के तिराहे चौराहे तक कैमरे लगवाने की अपील की। कहा कि कैमरे से अपराध में कमी आएगी। प्रदेश की सीमा सुरक्षित रहेगी तो प्रदेश सुरक्षित रहेगा। इस दौरान सत्येंद्र चतुर्वेदी, जगदीश साहू, सुरेंद्र साहू, रामप्रताप, रामदेव, सुरेंद्र यादव, शिवास, मुकलेश, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद