फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girls who scored best marks were honored.

Siddharthnagar News: बेतहर अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिला सम्मान

Fri, 01 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Girls who scored best marks were honored.
पथरा। क्षेत्र के सरस्वती देवी इंटर काॅलेज परीक्षा 2026 के 19 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के इकलौते कन्या इंटर काॅलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक नंबर पाने वाली छात्राओं को काॅलेज के प्रबंधक व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने मेडल स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर मेहनत और अनुशासन से प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उन्हें उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

जिले के टाॅप-10 सूची में नाम हासिल करने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के अलावा विद्यालय टाॅप करने वाली कुल चार छात्रों को साइकिल देने की घोषणा की गई। काॅलेज के प्रधानाचार्य करुणाकर ने भी सभी छात्राओं को मेडल पहनाकर कर सम्मानित करे हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में राधे रमण पाल, संजय सिंह, वर्षा सिंह, कविता पांडेय, अरुणिमा सिंह, आलका सिंह, प्रतिभा, किशन पाठक सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed