फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl's body found in Saryu canal

Siddharthnagar News: सरयू नहर में मिला किशोरी का शव

Fri, 23 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found in Saryu canal
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव के टोला डडवार दुबे में शुक्रवार को गांव के बाहर से गुजरने वाली सरयू नहर में किशोरी का शव मिला। घर वालों का कहना है कि किशोरी किसी काम से उधर गई थी, पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई और डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के परसिया गांव के टोला के डडवार दुबे निवासी अर्चना (१६) पुत्री प्रभुदयाल का शव शुक्रवार को सरयू नहर में मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने नहर में जाल डालकर शव को नहर से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार अमित कुमार सिंह व कोतवाल अनुज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटी की मौत की खबर सुनकर घर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि अर्चना किसी काम से गांव के बगल से गुजरने वाली सरयू नहर की ओर गई थी। जहां पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई और तेज बहाव व पानी अधिक होने के कारण वह डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed