फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   girl student died in combine accident

Siddharthnagar News: कंबाइन की चपेट से छात्रा की मौत

Fri, 24 Nov 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
girl student died in combine accident
कुसुम। फाइल फोटो।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


चिल्हिया थाना क्षेत्र के कंदवा बाजार के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के कंदवा बाजार के ग्रामीण बैंक के सामने बृहस्पतिवार को कंबाइन की चपेट में आकर कक्षा सात में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कंबाइन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

क्षेत्र के चनरगद्दी निवासी सदावृक्ष की पुत्री कुसुम (12) जनता विद्यामंदिर इंटर कॉलेज उदयराजगंज में सात की छात्रा थी। साइकिल से रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह स्कूल गई थी। बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। जैसे ही विद्यालय से 300 मीटर की दूरी पर स्थित ग्रामीण बैंक के पास पहुंची, तभी एक कंबाइन की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

आनन-फानन स्थानीय लोगों ने उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़ें मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि कंबाइन को कब्जे में ले लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबकी दुलारी थी कुसुम

मृतक कुसुम भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। दो बड़े भाई शिवचरन, भोलू और बहन सुंदरी, माया हैं। सभी परिजन इसको बहुत दुलार करते थे। कुसुम को पढ़ाकर आगे बढ़ाना चाहते थे। सुबह हंसते हुए वह घर से निकली थी। हादसे में उसकी मौत होने की सूचना मिलते ही परिवार मातम छा गया है। खबर मिलने के बाद लोग घर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed