{"_id":"6195351472a40322b32e5c1e","slug":"girl-s-body-found-hanging-from-noose-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp416701747","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला युवती का शव
बर्डपुर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 12 के टोला पिपरा में बुधवार को संदिग्ध हाल में युवती की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से बेड सीट के सहारे लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 12 के टोला पिपरा निवासी पूजा (19) पुत्री राम शंकर मंगलवार देर शाम तक घर में टीवी देखती रही। उसकी शादी पकड़ीहवा में होने वाली थी। रात में फोन पर किसी बात को लेकर उसकी किसी से कहासुनी हुई थी।
बुधवार सुबह पूजा का कमरा नहीं खुलने पर परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उसका शव कुंडी में बेड शीट से लटका हुआ मिला। इस संबंध में प्रभारी एसओ चिल्हिया नंदा प्रसाद ने बताया कि जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जांच की जा रहा है कि मौत का कारण क्या है।